More
    HomeEntertainmentThe Great Kapil Sharma Show: आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर ने...

    The Great Kapil Sharma Show: आलिया भट्ट को लेकर करण जौहर ने कही बड़ी बात!

    Published on

    spot_img

    The Great Kapil Sharma Show: हाल ही में Netflix पर रिलीज़ हुए कपिल शर्मा शो पर करण जौहर ने आलिया भट्ट के साथ उनकी पहली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर को याद करते हुए कहा कि आलिया को जब फ़िल्म का ऑफ़र फाइनल हुआ तो वो रोने लगी। करण ने आलिया भट्ट को लेकर और भी कई बातें कहीं..

    The Great Kapil Sharma Show: बीते दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर द ग्रेट कपिल शर्मा शो का प्रीमियर हुआ। आने वाले फ़िल्म ‘जिगरा’ की टीम कपिल के शो पर मेहमान बन कर आई थी। फ़िल्म के कलाकार आलिया भट्ट, वेदांग रैना, निर्देशक वसन बाला और प्रोड्यूसर करण जौहर शो पर मौजूद रहे।

    करण-आलिया ने साझा की पुरानी यादें

    कपिल के नए शो (The Great Kapil Sharma Show) पर आलिया भट्ट और करण जौहर ने शो अपनी पुरानी यादों के पन्ने खोले। दोनों ने सालों के अपने पुराने रिश्ते और फ़िल्मों के बारे में बातें की।

    करण ने आलिया की पहली फ़िल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से रिलेटेड भी कई सारी बातें की। कपिल ने जब करण से आलिया के साथ उनके रिश्ते को लेकर बातें की तो करण ने आलिया और उनकी मासूमियत के बारे में मज़ेदार बातें की।

    “आलिया मेरी पहली बेटी है” – करण जौहर

    निर्माता करण जौहर ने शो (The Great Kapil Sharma Show) में कहा, “भले ही मैं दो बच्चों का पिता हूं। लेकिन मैंने अपने जीवन में जब पहली बार पिता और बेटी जैसा कुछ अनुभव किया था तो वो आलिया के साथ किया था।”

    करण ने आगे कहा- “उस समय हम लोग उस समय स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के लिए आलिया का ट्रायल ले रहे थे। आलिया अपने अभिनय को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थीं। हालांकि वो अपने काम पर बहुत मेहनत कर रहीं थीं। अपना हेल्थ मेनटेन करने के लिए 3 महीने से लगातार मेहनत कर रहीं थीं।”

    करण बोले- “फोटो सेशन होने के बाद मैं आलिया के वैनिटी वैन में गया, जहां उनकी मां सोनी राजदान भी मौजूद थीं। मैंने आलिया को एक बड़ा सा केक दिया और कहा कि आलिया आपको फ़िल्म में ले लिया गया है जिसका डायरेक्शन मैं कर रहा हूं।”

    करण के मुताबिक ये सुनते ही आलिया ख़ुशी से रोने लगीं। आंसू पोछते हुए सबसे पहले उसने कहा कि क्या अब मैं ये केक खा सकती हूं। आलिया ने इतनी मासूमियत और भोलेपन से ये बात कही कि उस समय मुझे उसके सामने पिता जैसी अनुभूति हुई। उसके बाद से आजतक आलिया मेरी बेटी है।

    कपिल शर्मा के नए शो (The Great Kapil Sharma Show) पर करण के इस खुलासे को लोग सोशल मीडिया पर पसंद भी कर रहे हैं।

    ये हैं आलिया की आने वाली फ़िल्में

    आलिया भट्ट की जिगरा 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। उसके बाद रणबीर कपूर के साथ आलिया की फ़िल्म ‘लव एंड वार’ आने वाली है। जिसके बाद आलिया ‘ब्रह्मास्त्र -2’ और ‘अल्फा’ नाम की मूवी भी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...