न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज Tim Southee ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
Tim Southee दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। टिम साउदी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के बाद वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 28 नवंबर से शुरू होगी। हैमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट उनका आखिरी टेस्ट होगा।
Tim Southee के नाम दर्ज है अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Tim Southee ने 104 टेस्ट मैच खेले हैं और 385 विकेट चटकाए हैं। साउदी न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर हैं। टिम साउदी ने 161 वनडे मैचों में 221 विकेट लिया है साथ ही 126 टी20 मैचों में 164 विकेट लिए हैं।
हालांकि, अगर न्यूजीलैंड 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो साउदी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि टिम साउदी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। साउदी 300 से अधिक टेस्ट, 200 से ज्यादा वनडे और 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं।
18 साल तक न्यूजीलैंड के लिए खेलना फक्र की बात- Tim Southee
साउदी ने ऑकलैंड में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने बचपन से ही न्यूजीलैंड के लिए खेलने का सपना देखा था। उन्होंने आगे कहा कि 18 साल तक न्यूजीलैंड के लिए खेलना फक्र की बात रही है। लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। यह शानदार सफर रहा और मैं इसमें कोई बदलाव नहीं चाहूंगा।
साउदी ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। इंग्लैंड के विरुद्ध इतनी बड़ी सीरीज खेलकर संन्यास लेना सबसे अच्छा तरीका है। इंग्लैंड के खिलाफ मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था। तीनों मैदान मेरे लिए बेहद खास हैं। मैं हमेशा अपने परिवार, दोस्तों, कोचों, हमारे फैंस और खेल से जुड़े सभी लोगों का आभारी रहूंगा।


