More
    HomeNationalTrain Accident: पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा, तीन कोच पटरी...

    Train Accident: पश्चिम बंगाल में टला बड़ा रेल हादसा, तीन कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

    Published on

    spot_img

    Train Accident: आज सुबह पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते बची है।

    पश्चिम बंगाल के नालपुर स्टेशन के पास सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गई। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कोलकाता से करीब 40 किलोमीटर दूर नालपुर में पटरी से उतर गई। पटरी से उतरे तीन डिब्बों में एक पार्सल वैन भी शामिल है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने रेल दुर्घटना (Train Accident) की पुष्टि की है। रेल अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

    सुबह 5 बजे हुई रेल दुर्घटना

    दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ओमप्रकाश चरण ने बताया कि सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर सिकंदराबाद-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मध्य लाइन से डाउन लाइन पर जाते वक्त पटरी से उतर गई। रेल अधिकारी ने जानकारी दी कि एक पार्सल वैन और दो यात्री डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेल अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के आगे की यात्रा के लिए करीब 10 बसों का इंतजाम किया गया है।

    मेडिकल राहत टीम भेजी गई

    रेलवे ने बताया कि संतरागाछी और खड़गपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल राहत ट्रेन को तुरंत सहायता के रवाना कर दी गई। ट्रेन की स्पीड कम होने की वजह से बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे इंजीनियर, आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि रेल दुर्घटना किस वजह से हुई।

    पांच साल में हुए 200 ट्रेन हादसा

    आपको बता दें कि बीते पांच साल में देश में रेल हादसों में काफी इजाफा देखने को मिला है। पिछले पांच साल में छोटे बड़े करीब 200 ट्रेन हादसे (Train Accident) हो चुके है। पिछले पांच सालों में 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1000 लोग घायल हो चुके हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this