More
    HomeNational"पाकिस्तान में भी लहराएंगे तिरंगा...", Devendra Fadnavis ने बोला ओवैसी पर हमला

    “पाकिस्तान में भी लहराएंगे तिरंगा…”, Devendra Fadnavis ने बोला ओवैसी पर हमला

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा। इस बीच डिप्टी सीएम Devendra Fadnavis ने अखंड भारत बनाने और भारत का तिरंगा पाकिस्तान में भी लहराने की बात कही है।

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले विवादित बयानों का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने विवादित बयान दिया था। कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी पर टिप्पणी की थी। अब देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम पाकिस्तान में भी तिरंगा लहराएंगे।

    लाल चौक पर तिरंगा लहराता है तो मेरा दिल गदगद हो जाता है- Devendra Fadnavis

    डिप्टी सीएम Devendra Fadnavis ने एक इंटरव्यू में कश्मीर के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा, “कश्मीर का मामला महाराष्ट्र के चुनावों में क्यों नहीं उठेगा। यह मराठाओं की भूमि है। ये संकुचित विचारों वाली भूमि नहीं है। अगर मैं देशभक्त हूं, तो मैं इतना संकीर्ण सोच कैसे रख सकता हूं। मैं यह कैसे सोच सकता हूं कि कश्मीर के साथ कुछ भी हो सकता है, यह मेरे लिए ठीक है।”

    उन्होंने कहा- “कश्मीर हमारी अस्मिता का विषय है। कश्मीर से भारत की पहचान जुड़ी हुई है। बाबा साहब आंबेडकर का संविधान 7 दशक तक कश्मीर में लागू नहीं था। वहां पर हमारा तिरंगा झंडा नहीं लगाते थे। आर्टिकल 370 हटने के बाद जब लाल चौक पर तिरंगा लहराता है तो मेरा दिल गदगद होता है।”

    पाकिस्तान पर लहराएंगे तिरंगा- Devendra Fadnavis

    देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि उमर अब्दुल्ला को सात दशकों के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में भारत के संविधान की शपथ लेनी पड़ती है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। डिप्टी सीएम ने कहा, “हमारा तो एक ही सपना है कि हम एक दिन अखंड भारत बनाएंगे। एक दिन पाकिस्तान पर भी भारतीय झंडा लहाराएंगे।”

    यह भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज की है- Devendra Fadnavis

    महाराष्ट्र चुनाव में औरंगजेब का मुद्दा भी काफी गरमाया हुआ है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम इस मुद्दे को नहीं उठाना चाहते हैं। ओवैसी अपने भाषणों में कहते हैं कि संभाजी नगर का नाम कैसे रखा गया। संभाजी का क्या संबंध है? जब वे जन सभाओं में कहते है कि यह भूमि रजाकारों की है तो मुझे उन्हें याद दिलाना पड़ता है कि यह भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज की है। यह हमारे पूर्वजों की भूमि है, रजाकारों ने इस पर कब्जा किया था।”

    उन्होंने आगे कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो बलिदान दिया है वह इतिहास में सभी को पता है। हम इसे क्यों छिपाना चाहते हैं।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...