More
    HomeWorld newsUkraine के लिए US का एक और बड़ा कदम! माफ किया 4.7...

    Ukraine के लिए US का एक और बड़ा कदम! माफ किया 4.7 बिलियन डॉलर का कर्ज

    Published on

    spot_img

    अमेरिका ने यूक्रेन (Ukraine) को दिए करीब 4.7 अरब डॉलर का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत देने के बाद यूक्रेन के लिए बाइडेन प्रशासन का यह एक और बड़ा कदम है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अधिकारियों को 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को यथासंभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया है। यह आदेश इस चिंता के बीच दिया गया कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अमेरिकी समर्थन को सीमित कर सकते हैं।

    अप्रैल में अमेरिकी कांग्रेस की ओर से पारित एक फंडिंग बिल में यूक्रेनी सरकार को आर्थिक और बजटीय सहायता के लिए 9.4 बिलियन डॉलर से अधिक के माफ करने योग्य ऋण शामिल थे। इनमें से आधे को राष्ट्रपति 15 नवंबर के बाद रद्द कर सकते थे।

    बिल ने फरवरी 2022 में रूस के खिलाफ लड़ाई यूक्रेन (Ukraine) की मदद के लिए कुल 61 बिलियन डॉलर को विनियोजित किया।

    विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “हमने उन ऋणों को रद्द करने के लिए कानून में उल्लिखित कदम उठाया है, हालांकि, कांग्रेस अभी भी इस कदम को रोक सकती है।”

    इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन (Ukraine) को रूस पर हमला करने के लिए लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की हरी झंडी दी।

    अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया की ओर से युद्ध में मास्को की मदद के लिए हजारों सैनिकों की ‘कथित’ तैनाती के जवाब में यूएस प्रेसिडेंट ने यह फैसला लिया है। उत्तर कोरिया और अमेरिका दोनों इस बात का दावा कर रहे हैं कि रूस के पश्चिमी सीमावर्ती कुर्स्क क्षेत्र में तैनात उत्तर कोरियाई सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है।

    यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। एटीएसीएमएस 300 किमी (186 मील) तक जा सकती हैं।

    (IANS)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this