More
    HomeNationalप्रदेशUP ByPoll: मतदान के दौरान बवाल, दलित युवती की हत्या

    UP ByPoll: मतदान के दौरान बवाल, दलित युवती की हत्या

    Published on

    spot_img

    UP ByPoll: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी के मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान बवाल की खबरें सामने आ रही हैं।

    मतदान के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसके चलते पोलिंग बूथ पर तनाव बढ़ गया है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए SSP ने मोर्चा संभाल लिया है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भी वोटिंग के दौरान हंगामा होने की खबर है।

    भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजफ्फरनगर के मीरापुर में उपचुनाव के दौरान हंगामा हुआ है। यहां के ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर SSP भी पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने के लिए मोर्चा संभाला।  

    पुलिस ने हल्का बल का किया प्रयोग

    मतदान करने आए लोगों ने दावा किया कि मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में मतदान करने पहुंचे थे। लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस ने व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। इसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया और भीड़ को खदेड़ कर तितर-बितर कर दिया।

    दो पक्षों के बीच हुई झड़प- SSP

    मुजफ्फरनगर SSP अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ककरौली के पास दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर सभी को वहां से हटा दिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चल रहा है।

    दलित युवती की हत्या

    इस बीच, करहल में वोटिंग के बीच एक दलित युवती की हत्या कर दी गई। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर एक युवक ने उनकी बेटी को मार डाला।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि कल रात से एक युवती गायब थी। आज उसका शव मिला है। इस मामले में दो आरोपी थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस कर रही है महिलाओं के साथ अभद्रता- सपा

    इस बवाल के बाद समाजवादी पार्टी ने पुलिस पर आरोप लगाया है। पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है। सपा ने पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा बूथ संख्या 318 पर पुलिस मतदाताओं से अभद्रता कर रही है। पुलिस महिलाओं पर लाठी चला रही है। सपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की है।    

    9 विधानसभा सीटों पर चल रहा है मतदान

    आपको बता दें कि यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। यूपी के अम्बेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर नगर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...