More
    HomeCrimeUP News: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुआ...

    UP News: संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुआ बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

    Published on

    spot_img

    UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद के रविवार को सर्वे के दौरान भारी बवाल देखने को मिला। इस दौरान सर्वे का विरोध शुरू हो गया।

    सर्वे के लिए टीम सुबह 7:30 बजे मस्जिद पहुंच गई थी। कुछ ही देर बाद भीड़ आई और नारेबाजी करने लगी। सर्वे शुरू होने से पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान स्थिति बिगड़ गई और हिंसा फैल गई।

    भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

    वहीं प्रदर्शनकारियों के हंगामे के बाद मस्जिद के सर्वे को रोक दिया गया है। मौके पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद होने के बावजूद भी माहौल बिगड़ता चला गया। पुलिस के किए जा रहे सर्वे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रोष जताया। इसी बीच, हिंसक झड़पें शुरू हो गईं।

    भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और साथ ही फायरिंग भी की गई। इस बीच, पुलिस को खुद को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पथराव के बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

    कोर्ट ने दिया था मस्जिद सर्वे का आदेश

    आपको बता दें कि हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है। इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और सर्वे के विरोध में हंगामा शुरू हो गया। अधिकारियों ने भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। हिंदू पक्ष की ओर से जामा मस्जिद को अदालत में हरिहर मंदिर का दावा किए जाने के बाद कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे।

    मस्जिद में 19 नवंबर की रात को सर्वे हुआ था और रविवार को फिर सर्वे करने के लिए टीम मस्जिद पहुंची थी। इस सर्वे के लिए मस्जिद कमेटी ने भी अपनी सहमति दी है और दोनों पक्ष की मौजूदगी में मस्जिद का सर्वे किया जाना था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36