More
    HomeCrimeपंजाब पुलिस चौकी पर हमला करने वाले 3 खालिस्तानी आतंकी का UP...

    पंजाब पुलिस चौकी पर हमला करने वाले 3 खालिस्तानी आतंकी का UP पुलिस ने किया एनकाउंटर

    Published on

    spot_img

    UP पुलिस ने तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को पीलीभीत जिले में मुठभेड़ में मार गिराया है। तीनो खालिस्तानी आतंकवादियों ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर हमला किया था।

    यूपी पुलिस ने सोमवार यानी 23 दिसंबर की सुबह पुलिस मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह (25), वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23), और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है। ये तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़े हुए थे।

    मुठभेड़ में मिला AK-47 समेत कई हथियार

    यह मुठभेड़ पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने आतंकवादियों के पास से दो AK-47 राइफल्स, दो ग्लॉक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस की एक टीम ने पीलीभीत पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी साझा की थी। जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस को पिउरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध वस्तुओं के साथ तीन व्यक्तियों के होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और सोमवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई।

    पुलिस को देखते आरोपियों ने शुरू कर दी फायरिंग- UP Police

    पीलीभीत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू की थी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में तीनों आतंकवादी को मार गिराया। यह संयुक्त ऑपरेशन पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने मिलकर किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने हमें इनके विदेशी कनेक्शन के बारे में भी जानकारी दी है। इस घटना की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

    21 दिसंबर को किया था पुलिस चौकी पर हमला

    आपको बता दें कि तीनों आतंकवादियों ने 21 दिसंबर यानी शनिवार को गुरदासपुर जिले के कालानौर उप-मंडल स्थित एक पुलिस चौकी पर हमला किया था। हालांकि, हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। यह मुठभेड़ खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ चल रही पुलिस की सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। इससे यह संदेश जाता है कि देश में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...