More
    HomeCrimeUP Police ने बैंक में चोरी करने वाले 2 बदमाश का किया...

    UP Police ने बैंक में चोरी करने वाले 2 बदमाश का किया एनकाउंटर

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक में लॉकर काटकर चोरी करने वाले बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है। UP Police की एनकाउंटर में 2 बदमाश की मौत हो गई है।

    लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात को सात चोरों ने मिलकर अंजाम दिया था। यूपी पुलिस ने एक चोर का लखनऊ में वहीं, दूसरे चोर का गाजीपुर में एनकाउंटर किया है।

    डॉक्टर ने बदमाश को किया मृत घोषित

    गाजीपुर में एनकाउंटर में मारे गए बदमाश का नाम सन्नीदयाल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सन्नीदयाल बिहार का रहने वाला है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने लखनऊ में देर रात सोबिंद कुमार नाम के चोर का भी एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर में घायल सोबिंद कुमार का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

    बदमाशों पर था 25 हजार का इनाम

    यूपी पुलिस ने दोनों बदमाशों पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक बारा चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोका। दोनों घबराकर बिहार बॉर्डर की तरफ भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

    पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चोरी के कुछ गहने और 35 हजार रुपए बरामद किए हैं। घायल अवस्था में बदमाश को CHC भदौर में भर्ती किया गया है। इसकी हालत गंभीर होने पर गाजीपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

    एक बदमाश का यूपी पुलिस ने लखनऊ में एनकाउंटर किया। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक देर रात 12 बजकर 30 मिनट के आसपास लौलाई गांव के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस ने स्विफ्ट कार से जा रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली सीने में जा लगी।

    क्या है पूरा मामला?

    आपको बता दें कि 22 दिसंबर को लखनऊ की इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट शाखा में चोरों ने लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी को अंजाम दिया था। चोर करीब 2 घंटे तक बैंक में चोरी करते रहे। किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। 7 चोरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 4 चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया वहीं 3 बाहर खड़े होकर नजर रख रहे थे। चोर दीवार काटकर बैंक के लॉकर तक पहुंचे थे।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this