More
    HomeCrimeUP: BJP विधायक के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी! अस्पताल में डॉक्टरों को पीटा

    UP: BJP विधायक के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी! अस्पताल में डॉक्टरों को पीटा

    Published on

    spot_img

    UP: उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के भाई-भतीजे का अस्पताल में मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    UP के मथुरा रोड पर स्थित डीएस हॉस्पिटल में बीजेपी विधायक के रिश्तेदारों ने ऑनड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार शाम को बीजेपी विधायक की मां को डीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने इलाज करने के बाद शनिवार रात को मरीज को छुट्टी दे दी थी। रविवार सुबह बीजेपी विधायक के भाई संजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, भतीजा देव चौधरी और अन्य लोग जसवंत अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर एवं नर्स के साथ मारपीट करने लगे।

    मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हॉस्पिटल के अंदर दनदनाते हुए घुसते हैं। एक कमरे में मौजूद तीन लोगों को पीटना शुरू कर देते हैं। इस दौरान बीच बचाव के लिए एक महिला भी आती है, लेकिन वे उसके साथ भी धक्का मुक्की करने लगते हैं। मारपीट के बाद सभी लोग हॉस्पिटल से चले जाते हैं। घायल डॉक्टर ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    UP पुलिस ने दर्ज की FIR

    मारपीट के मामले में यूपी (UP) की मथुरा पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मथुरा पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना हाईवे पुलिस ने सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this