More
    HomeNationalप्रदेशप्रयागराज में UPPCS अभ्यर्थियों का जबरदस्त प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में उतरे...

    प्रयागराज में UPPCS अभ्यर्थियों का जबरदस्त प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में उतरे अखिलेश

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्रों ने जमकर बवाल काटा है। UPPCS की तैयारी करने वाले छात्र आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    UPPCS के अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग की बिल्डिंग के सामने काफी संख्या में जमा हो गए। अभ्यर्थियों ने UPPCS परीक्षा और आरओ-एआरओ परीक्षा को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं को एक दिन में कराने की मांग कर रहे हैं। आयोग की बिल्डिंग के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।

    आपको बता दें कि पिछले 2 साल से आयोग परीक्षा नहीं करा पाया है। जनवरी 2024 में आयोग ने उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज का नोटिफेकेशन जारी किया था। आपको बता दें कि UPPCS का परीक्षा अभी तक लंबित है।

    दो शिफ्ट में होगा पेपर- आयोग

    UPPCS का परीक्षा अक्टूबर महीने में प्रतिस्थापित किया गया था। लेकिन आयोग ने अचानक से परीक्षा की तारीख बढ़ाकर दिसंबर महीने में कर दिया। साथ ही आयोग ने दो शिफ्ट में पेपर करवाने की बात कही है। इसके बाद से ही छात्रों में आक्रोश है। अभियार्थियों का कहना है कि दो शिफ्ट में पेपर होने से नॉर्मलाइजेशन होगा, जिसके कारण अच्छे अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

    छात्र नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि दो शिफ्ट में पेपर होने की वजह से एक शिफ्ट में सरल और दूसरे शिफ्ट में कठिन प्रश्न होंगे। जिसके कारण आयोग को नॉर्मलाइजेशन करना होगा। इससे अच्छे छात्रों के छटने की संभावना रहेगी। साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। इसी का विरोध छात्र कर रहे है। छात्रों का कहना है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराए जाए।

    पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    आयोग का कहना है कि हमारे पास परीक्षा करवाने के लिए केंद्र उपलब्ध नहीं है। आयोग का कहना है कि एक साथ 6 लाख छात्रों का पेपर करवाने की क्षमता नहीं है। यूपीपीसीएस के बिल्डिंग के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद छात्रों को थोड़ी देर के लिए तितर-बितर कर दिया गया।

    अखिलेश यादव ने किया छात्रों का समर्थन

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लाठीचार्ज पर सवाल उठाया है। अखिलेश यादव ने लिखा कि युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं : नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि हम युवाओं के साथ हैं। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...