Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है।
Jalaun में तीस वर्ष की महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। पीड़िता एक नर्स है और पीएचसी में पोस्टेड है। गुरुवार को जब वह ड्यूटी पर जा रही थी उसी दौरान दो बदमाश ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बदमाश ने रास्ता रोककर रेप की घटना को दिया अंजाम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े रहे बदमाश उसे पकड़ लिए। इसके बाद उसको सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में गैंगरेप का साक्ष्य नहीं मिला है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार दो बदमाश गोविंद और राम मिलन पड़ोसी जयंती देवी के इशारों पर उसे जबरदस्ती पास रहे जंगल में खींचकर ले गए। फिर उसके साथ मारपीट कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के अनुसार आस पास मौजूद रहे किसानों के आने की आहट सुनकर आरोपी भाग खड़े हुए। किसानों ने ही उनकी पुलिस स्टेशन में जाने में मदद की। पीड़िता ने कहा कि पड़ोसन जयंती देवी ने घटना से एक दिन पहले उसके साथ अपनी पति से अवैध संबंध रखने के शक में लड़ाई की थी।
आरोपियों ने पीड़िता का फोन और पैसा भी चुरा लिया
पीड़िता के अनुसार लड़ाई से नाराज जयंती देवी ने उसे धमकी दी थी। फिर दो लोगों को हायर कर उसके साथ दरिंदगी कराई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसका फोन और पैसे भी चुरा लिए। पूरे मामले में पुलिस ने औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली है।
पीड़िता के पति ने बताया कि वो ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान आरोपी उसे जबरदस्ती खेत में ले गए और मारपीट की। फिर चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और दो लोगों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पति के अनुसार पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर और छड़ी डाल दी। आपको बता दें कि पुलिस ने पीड़िता को इलाज और टेस्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है।
गैंगरेप के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है- Jalaun SP
Jalaun के एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि पीड़िता के शादीशुदा मर्द के साथ अवैध संबंध के कारण पूरी घटना हुई है। हमने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गैंगरेप के अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर और स्टिक डालने का भी प्रमाण नहीं मिल पाया है। गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


