More
    HomeEntertainment'परशुराम' बने Vicky Kaushal, सामने आया 'महावतार'

    ‘परशुराम’ बने Vicky Kaushal, सामने आया ‘महावतार’

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अब परशुराम के ‘महावतार’ में दिखेंगे। अपकमिंग प्रोजेक्ट का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है जिसमें विक्की का अंदाज जुदा सा है।

    सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर कर मैडॉक फिल्म्स ने कैप्शन में दर्शकों की उत्सुकता को थोड़ा शांत करने का काम किया है। मोशन पोस्टर में अभिनेता का परशुराम अवतार काफी आकर्षक है।

    बढ़े हुए केश और दाढ़ी उनके लुक को इंटेंस बना रहे हैं। आंखों में गजब का तेज, खुले बाल और हाथों में फरसा लिए परशुराम अवतार में कौशल (Vicky Kaushal) दिख रहे हैं।

    फिल्म मेकर्स के साथ विक्की कौशल ने भी मोशन पोस्टर को शेयर किया और कैप्शन में लिखा “दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया! अमर कौशिक के निर्देशन में बनी महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में हैं। फिल्म 2026 में क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

    ‘महावतार’ फिल्म के मोशन पोस्टर में अभिनेता के लुक को सोशल मीडिया यूजर्स खासा पसंद कर रहे हैं और पोस्टर पर बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा “ये तो ब्लॉकबस्टर जाएगी”, एक अन्य ने लिखा “हमें ऐसी ही फिल्में चाहिए।” दूसरे ने लिखा “भाई अभी तो ‘छावा’ का ट्रेलर देखा था उसकी एक्साइटमेंट लेवल हाई है ऊपर से ऐसा पोस्टर लॉन्च कर दिए, क्या चाहते हो?”

    इस बीच Vicky Kaushal के छोटे भाई सनी कौशल ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा “भाई भाई भाई।”

    बता दें कि ‘महावतार’ और ‘छावा’ के अलावा विक्की कौशल की झोली में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। विक्की के हिस्से में बड़ी हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट रही है।

    Vicky Kaushal ने डंकी, मशान, बैड न्यूज, द ग्रेट इंडियन फैमिली, उरी, सैम बहादूर, राजी, जरा हटके जरा बचके, संजू , सरदार उधम सिंह, गोविंदा मेरा नाम जैसी सफल फिल्में की है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this