Noel Tata: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर हो गया। उनके निधन के बाद से ही ये सवाल खड़ा हो रहा था कि अब टाटा ग्रुप की कमान किसके हाथ में होगी? टाटा ग्रुप का नया उत्तराधिकारी कौन होगा?
रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा (Noel Tata) संभालेंगे। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा (Noel Tata) को 11 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया हैं। टाटा ग्रुप की मुंबई में दो बैठकें हुई। पहले बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दूसरी बैठक में नोएल टाटा को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया।
आपको बता दें कि टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस में 65.90 फीसदी हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट की है। जबकि 12.87 फीसदी हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की कंपनियों का है। वहीं 18.40 फीसदी हिस्सेदारी मिस्त्री परिवार के पास है।
टाटा ट्रस्ट्स, टाटा समूह के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रतन टाटा ने वर्षों तक टाटा ट्रस्ट्स और टाटा समूह का नेतृत्व किया था। रतन टाटा ने अपने लिए कोई उत्तराधिकारी नामित नहीं किया था। इसी कारण बोर्ड ने अगली नेतृत्व की दिशा में निर्णय लेने के लिए बैठक की थी।
नोएल टाटा (Noel Tata) की उम्र 67 वर्ष है। नोएल टाटा, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी रह चुके हैं। वे टाटा समूह के साथ 40 सालों से जुड़े हुए हैं। नोएल टाटा ने ट्रेंट जैसी कई बड़ी कंपनियों की कमान संभाली हैं। नियुक्ति से पहले भी वे टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड के सदस्य थे।
कौन हैं नोएल टाटा?
रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादी की थी। नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं नोएल टाटा। मीडिया में मौजूद रिपोर्ट के मुताबिक नोएल टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड समेत टाटा के कई कंपनी के चेयरमैन हैं।
नोएल टाटा (Noel Tata) ने 11 साल तक ट्रेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में ट्रेंट लिमिटेड को नए मुकाम तक पहुंचा दिया था। उन्होंने साल 2010 से लेकर 2021 के बीच में कंपनी के राजस्व को 500 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर पहुंचा दिया था।
आपको बता दें कि नोएल टाटा (Noel Tata) का जन्म 1957 में हुआ था। उन्होंने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने फ्रांस के बिजनस स्कूल INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव की पढ़ाई की थी।
नोएल टाटा (Noel Tata) के तीन बच्चे हैं। माया, नोविल और लीह टाटा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएल टाटा की नेटवर्थ 1.5 अरब डॉलर बताई जा रही है।


