More
    HomeNationalक्यों अधूरी रह गई थी Ratan Tata की प्रेम कहानी?

    क्यों अधूरी रह गई थी Ratan Tata की प्रेम कहानी?

    Published on

    spot_img

    भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) कम बोलने और सादा जीवन जीने के लिए जाने जाते थे। रतन टाटा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कम ही लोगों को पता होती थी।

    रतन टाटा (Ratan Tata) ने साल 2015 में पहली बार एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने जीवनी में एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी चार बार होते-होते रह गई। रतन टाटा ने कहा था कि वो चार बार शादी करने के करीब गए लेकिन किसी कारण शादी कर नहीं पाए।

    उन्होंने बताया कि अमेरिका में काम करने के दौरान उन्हें एक अमेरिकी लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने अमेरिकी महिला से शादी करने का भी प्लान बना लिया था। लेकिन युद्ध के कारण उनकी शादी नहीं हो पाई।

    रतन टाटा (Ratan Tata) ने कहा था, “जब मैं अमेरिका में काम कर रहा था, तब मैं एक सीरियस रिलेशनशिप में था। हम दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अपनी दादी की बीमारी के कारण मुझे भारत वापस आना पड़ा। मेरे बाद वह भी भारत आने वाली थी। इसी समय भारत और चीन के बीच में युद्ध चल रहा था। अमेरिकी लोगों ने इस युद्ध को बहुत गंभीरता से लिया, युद्ध के कारण ही उसके परिवार वालों ने उसे भारत भेजने से मना कर दिया। कुछ दिनों बाद उस लड़की ने अमेरिका में शादी कर ली।”

    रतन टाटा का निधन भारतीय व्यवसाय में एक युग के अंत को दर्शाता है। रतन टाटा ने एक व्यक्ति के रूप में देश के औद्योगिक परिदृश्य को नया रूप दिया। साथ ही टाटा कंपनी को विदेश में भी फेमस कर दिया।

    रतन टाटा की जीवन यात्रा और प्रेम कहानियां न केवल उनके व्यावसायिक सफलता का प्रतीक हैं। बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि वे एक संवेदनशील व्यक्ति थे, जिन्होंने प्यार और रिश्तों के महत्व को अच्छे से समझा था। उनकी यह बात हमें सीख देती है कि जीवन में व्यक्तिगत संबंध भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कि पेशेवर उपलब्धियां। लोगों को रतन टाटा (Ratan Tata) के योगदान और उनके अनुभव से हमेशा सीखने को मिलेगा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this