More
    HomeEntertainmentNo Entry 2 में Anil Kapoor को वापस लाने की कोशिश जारी-...

    No Entry 2 में Anil Kapoor को वापस लाने की कोशिश जारी- अनीस बज्मी

    Published on

    spot_img

    अनीस बज्मी ने कहा है कि वह अनिल कपूर (Anil Kapoor) को ‘नो एंट्री 2’ में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

    फिल्ममेकर अनीस बज्मी अपने आने वाली फिल्म “भूल भुलैया 3” का प्रमोशन कर रहे हैं। अनीस बज्मी जयपुर में भूल भुलैया 3 का प्रमोशन करने पहुंचे हुए थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान अनीस बज्मी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “नो एंट्री 2” के बारे में भी बात की। उन्होंने इंटरव्यू में नो एंट्री 2 के नए कलाकारों के बारे में जानकारी साझा की। अनीस ने कहा कि वह अनिल कपूर (Anil Kapoor) को इस सीक्वल में वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित “नो एंट्री” में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान समेत कई अभिनेताओं ने किरदार निभाया था। लगभग एक दशक बाद, अब अनीस बज्मी इसके सीक्वल की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “जब मैंने ‘नो एंट्री’ बनाई, तो इस फिल्म ने मुझे एक अच्छे निर्देशक के रूप में पहचान दिलाई। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। नो एंट्री एक खूबसूरत प्रोजेक्ट थी, जिसे मैंने बहुत ध्यान से लिखा था। इस फिल्म के एक-एक पात्रों को मैंने बहुत सावधानीपूर्वक गढ़ा था। अब इसके सीक्वल में भी उसी तरह का ध्यान रखने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने जब अभिनेताओं को स्क्रिप्ट सुनाई तो उनकी प्रतिक्रिया एक शब्द में थी “असाधारण”।

    बता दें कि नो एंट्री 2 में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ 10 महिला कलाकारों की कास्टिंग अभी चल रही है। अनीस बज्मी ने अनिल कपूर की फिल्म में अनुपस्थिति पर भी चर्चा की है। उन्होंने अनिल और बोनी कपूर के बीच की दरार के बारे में भी बात की।

    अनीस ने कहा, “मैं सच में चाहूंगा कि इस फिल्म में मैं उन्हें (Anil Kapoor) वापस ला सकूं। मैं समझता हूं कि वह दुखी हैं। यह स्वाभाविक भी है ‘नो एंट्री’ फिल्म उनकी थी और इस फिल्म में वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। Anil Kapoor मेरे साथ मिलकर एक निर्माता के रूप में भी काम किए थे।

    उन्होंने कहा- “अनिल कपूर और बोनी कपूर दोनों भाई हैं और उनके बीच गहरा रिश्ता है। ये गलतफहमियां कुछ समय में दूर हो जाएगी। ईमानदारी से कहूं तो, अनिल जी को दर्द हो रहा है, वह मेरे दर्द के मुकाबले कुछ भी नहीं है। मैं उन्हें वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि उनके बिना नो एंट्री अधूरी है।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...