More
    HomeSportsWomen Asian Champions Trophy: भारत ने जापान को 3–0 से दी शिकस्त

    Women Asian Champions Trophy: भारत ने जापान को 3–0 से दी शिकस्त

    Published on

    spot_img

    बिहार के राजगीर में खेले जा रहे Women Asian Champions Trophy में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है।

    भारतीय हॉकी टीम ने Women Asian Champions Trophy के ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर 15 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है। रविवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की है।

    दीपिका ने दागे बैक-टू-बैक गोल

    मैच के 37वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी नवनीत कौर ने शानदार स्ट्राइक के साथ पहला गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। अंतिम क्वार्टर में दीपिका ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। इन दो गोलों के साथ दीपिका ने टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या 10 कर ली है।

    पहले हाफ में भारत नहीं कर पाया कोई गोल

    मैच की शुरुआत भारत के दबदबे के साथ हुआ। मैच के पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण करते रहे। हालांकि, जापानी गोलकीपर यु कुडो ने बेहतरीन बचाव करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया।

    दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन कुडो ने तीन लगातार शानदार बचाव किए। इसके चलते पहले हाफ में स्कोर 0-0 पर रहा।

    दूसरे हाफ में भारत ने दिखाया दम खम

    जैसे ही हाफ टाइम के बाद खेल शुरू हुआ, भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रणनीति अपनाई। 37वें मिनट में भारत को एक फ्री हिट मिली। लालरेमसियामी ने नवनीत को गेंद दी, जिन्होंने सर्कल में प्रवेश कर रिवर्स हिट से कुडो को मात देते हुए गोल दाग दिया।

    अंतिम क्वार्टर में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। पहले कुछ मौके गंवाने के बाद दीपिका ने 47वें और 48वें मिनट में लगातार दो गोल किए। इन गोलों में उनकी ड्रैग फ्लिक का दमदार प्रदर्शन दिखा, जिसने जापान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

    सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत और जापान

    मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना एक बार फिर जापान से होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चीन का मुकाबला मलेशिया से होगा। पांचवें और छठे स्थान के लिए दक्षिण कोरिया और थाईलैंड के बीच मुकाबला होगा।

    भारतीय महिला टीम की यह लगातार पांचवीं जीत उनकी मजबूत तैयारी और आत्मविश्वास को दर्शाती है। फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम को एक बार फिर से अपने प्रदर्शन को दोहराना होगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...