More
    HomeSportsWomen Asian Champions Trophy: भारत ने थाईलैंड को 13-0 से दी करारी...

    Women Asian Champions Trophy: भारत ने थाईलैंड को 13-0 से दी करारी शिकस्त

    Published on

    spot_img

    बिहार के राजगीर में Women Asian Champions Trophy चल रहा है। कल यानी 14 नवंबर को भारत और थाईलैंड के बीच हॉकी का मैच खेला गया।

    भारत ने थाईलैंड को 13-0 से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी दीपिका ने पांच गोल किए, जिनमें से दो गोल पेनल्टी कॉर्नर से ड्रैग फ्लिक के रूप में थे। इसके अलावा प्रीति दुबे, लालरेम्सियामी और मनीषा चौहान ने दो-दो गोल दागे। जबकि ब्यूटी डुंगडुंग और नवनीत कौर ने भी गोल दागे।

    पहले ही हाफ में भारत ने मैच पर बनाई पकड़

    भारत ने पहले क्वार्टर में ही खेल पर अपनी पकड़ बना ली थी। खेल शुरू होने के तीसरे मिनट में ही भारतीय टीम ने गोल कर दिया। खेल के पहले 15 मिनट में प्रीति और लालरेम्सियामी ने एक-एक गोल दाग कर स्कोर 3-0 से कर दिया। पहले हाफ में ही मैच थाईलैंड के हाथ से निकल चुका था।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने दो और गोल किए। दीपिका ने शानदार गोल किया। इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर से उदीता के शॉट पर ब्यूटी ने गोल दागा। दूसरे हाफ में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर से चार गोल किए। दीपिका ने दो और मनीषा चौहान ने एक गोल किया। लालरेम्सियामी ने भी उदीता के शॉट पर एक डिफ्लेक्शन करके दूसरा गोल किया। प्रीति दुबे ने अपना दूसरा गोल तब किया जब वैष्णवी फालके ने उन्हें एक बेहतरीन थ्रो बॉल दी। मनीषा चौहान ने भी एक और गोल दागा। नवनीत कौर ने भी रिवर्स हिट मारा जिससे थाईलैंड की गोलकीपर को कोई मौका नहीं मिला और गेंद सीधा गोल कोस्ट में जाकर गिरा।

    सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम

    इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने साबित कर दिया कि वे आक्रमण में कितनी मजबूत हैं। खासतौर पर पेनल्टी कॉर्नर पर उनकी सफलता ने भारत के गोल दागने की क्षमता को और मजबूत किया। हालांकि, भारत की मुख्य गोल स्कोरर संगीता कुमारी इस मैच में गोल नहीं कर पाईं। अब भारत का अगला दो मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत का अगला मैच चीन के साथ है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36