More
    HomeSportsWomen Asian Champions Trophy: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को...

    Women Asian Champions Trophy: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से दी मात

    Published on

    spot_img

    बिहार के राजगीर में खेले जा रहे Women Asian Champions Trophy के ग्रुप मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया।

    Women Asian Champions Trophy में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना स्थान मजबूत कर लिया है।

    भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया

    मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और पहले हाफ में दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाकर रखा। तीसरे मिनट में नेहा ने मिडफील्ड में शानदार पास देते हुए नवनीत को गेंद दी, जिन्होंने इसे संगीता कुमारी के पास पहुंचाया। संगीता ने मौके का फायदा उठाते हुए रिवर्स हिट से शानदार गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

    इसके बाद खेल के 20वें मिनट में भारत ने अपना दूसरा गोल किया। सुनेलिता टोप्पो ने अटैकिंग हाफ में गेंद अपने पास ली और इसे ब्यूटी डुंगडुंग को पास किया, उन्होंने इसे दाहिने फ्लैंक से आगे बढ़ाते हुए दीपिका को दिया। दीपिका ने पास मिलते ही गोल कर दिया। इसी के साथ भारत ने कोरिया पर  2-0 बढ़त बना ली।

    दूसरे हाफ में कोरिया ने की वापसी

    मैच के दूसरे हाफ में कोरियाई टीम ने भी आक्रामकता बढ़ाई और भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 34वें मिनट में कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला गोल दागा। इसी के साथ ही कोरिया की टीम ने मैच में वापसी की। इस गोल के साथ स्कोर 2-1 हो गया।  

    इसके चार मिनट बाद, भारतीय खिलाड़ी वैष्णवी विठ्ठल फालके के सर्कल के अंदर एक फाउल के कारण कोरिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसका फायदा उठाते हुए कोरिया की टीम ने गोल कर दिया। जिसके बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर आ गया।

    दीपिका के गोल ने दिलाई जीत

    मैच के अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमें निर्णायक गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। 57वें मिनट में भारत को मौका मिला जब नवनीत के खिलाफ एक फाउल के चलते भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। दीपिका ने बिना किसी गलती के इस स्ट्रोक को गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ ही भारतीय टीम ने 3-2 से बढ़त बना ली। मैच खत्म होने तक कोरिया की टीम कोई गोल नहीं दाग सकी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस रोमांचक मैच को जीत लिया। Women Asian Champions Trophy में भारतीय टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को थाईलैंड से होगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...