More
    HomeSportsWomen Asian Champions Trophy: भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-0 से...

    Women Asian Champions Trophy: भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-0 से हराया

    Published on

    spot_img

    बिहार के राजगीर में Women Asian Champions Trophy का मुकाबला चल रहा है। यह मुकाबला हॉकी का है।

    महिला चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। भारत और मलेशिया के बीच 11 नवंबर को मैच खेला गया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने चार में से तीन क्वार्टर में गोल दागे। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में एक गोल किया। इसके बाद उसने दूसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल किया।

    भारतीय टीम को मिली 13 पेनल्टी

    भारत की ओर से संगीता कुमारी ने 2 गोल दागे। वहीं प्रीती दुबे और उदिता ने 1-1 गोल किया। भारतीय टीम को पूरे मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 3 को ही गोल में तब्दील कर दी।

    मलेशिया को पहले क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकें। मलेशिया टीम को तीसरे क्वार्टर में भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे उसे भी भुनाने में सफल नहीं हो सके। आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम गत चैंपियन है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की है।

    भारतीय टीम- सविता पूनिया (गोलकीपर), बिचू देवी खारीबाम (गोलकीपर), उदिता, ज्योति, वैष्णव विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, नेहा, सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी देवी, नवनीत कौर (उपकप्तान), प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।

    मलेशिया टीम- अबांग दयांग, अजहैरी अजमीरा, अजहर नूर, अजमान नरुल, बहारुदीन अनीत हुमैरा, चे नूर अकीलरूल्लाह, दीन जुलियानी (कप्तान), इफरिजल इंसिराह, हार्टोमो जावियातुल, जेम्स तिबतर्शिनी, मोहम्मद नूर, मोहम्मद खैरुन्निसा, मोहम्मद सिती, मुहम्मद जती, नासिर सती (गोलकीपर), रामली फित्रिनूर (गोलकीपर), शेख सती, सियाफी नूरमाइजातुल, स्यामसुल नूरातिराह, युसैनी नूर, जैनल नूर।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36