More
    HomeSportsWomen Asian Champions Trophy: भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, जापान को 2-0...

    Women Asian Champions Trophy: भारतीय टीम फाइनल में पहुंची, जापान को 2-0 से दी शिकस्त

    Published on

    spot_img

    बिहार के राजगीर में Women Asian Champions Trophy का मैच चल रहा है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की है।

    भारतीय महिला हॉकी टीम Women Asian Champions Trophy के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने रोमांचक मैच में जापान को शिकस्त दे दी है। भारतीय टीम ने जापान को 2-0 से मात दी। मैच के पहले 45 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। भारतीय टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

    मैच के आखिरी समय में भारत ने दागा गोल

    भारतीय टीम को 11 पेनल्टी कॉर्नर मिला। वहीं, जापान को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला। आखिरी क्वाटर के शुरू होने के 2 मिनट बाद ही भारत ने पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जिसे नवनीत कौर ने गोल में तब्दील करके टीम इंडिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुकाबला समाप्त होने के 4 मिनट पहले लालरेमसियामी ने दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही मैच में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ से पहले सविता पूनिया के जगह बिचू देवी को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी दी थी।

    भारत और चीन के बीच होगा फाइनल मुकाबला

    एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गया है। बुधवार यानी 20 नवंबर को भारत और चीन के बीच में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है।

    आपको बता दें कि भारत ने ग्रुप राउंड में सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। भारत ने चीन को ग्रुप मैच में हराया था। चीन ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट टीम है। वहीं भारतीय टीम एशियाई चैंपियंस का मौजूदा चैंपियन है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36