More
    HomeSportsWomen's T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया

    Women’s T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया

    Published on

    spot_img

    भारतीय टीम ने बुधवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में श्रीलंका को मात दी।

    भारतीय महिला टीम ने बुधवार को T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया है। यह T20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम की इस जीत के साथ T20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर नेट रन रेट को बढ़ा लिया। जिसके कारण सेमीफाइनल का समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है।

    यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम की इस जीत के साथ T20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) के सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को 82 रन से हराकर नेटरनरेट को बढ़ा लिया है। जिसके कारण ग्रुप ए के सेमीफाइनल का समीकरण बेहद दिलचस्प हो गया है।

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बनाए। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 50 रन की शानदार पारी खेली। हरमनप्रीत ने सिर्फ 27 गेंदों पर 52 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी फिफ्टी जमाई। स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। इसके अलावा ओपनर शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 43 रन जड़ा। जवाब में श्रीलंका की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई।

    आपको बता दें कि ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका दोनों के अपना तीसरा मैच खेल रहा था। भारत ने 2 मैच में जीत दर्ज की है, वहीं 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। T20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) में श्रीलंका अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। ग्रुप ए में श्रीलंका पांचवें पायदान पर है।

    श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम का नेट रन रेट प्लस में 0.576 पर पहुंच गया है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले यह -1.217 था। ग्रुप ए में पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया 2 जीत के साथ टॉप पर बना हुआ है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36