More
    HomeHealthWorld Spine Day: स्पाइन के दर्द से मिलेगी राहत, ये टिप्स अपनाएं

    World Spine Day: स्पाइन के दर्द से मिलेगी राहत, ये टिप्स अपनाएं

    Published on

    spot_img

    जीवन शैली में बदलाव के साथ रीढ़ की हड्डी (Spine) में दर्द होना आम बात हो गई है।

    युवाओं में भी रीढ़ की हड्डी (Spine) में दर्द की शिकायत होने लगी है। हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को रीढ़ के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना है। चलिए हम आपको बताते है कि भागदौड़ वाली जिंदगी में कैसे स्पाइन को हेल्दी रखा जाए।

    हम सभी जानते हैं कि हमारा पूरा शरीर हमारे स्पाइन (Spine) पर ही टिका हुआ है। स्पाइन (Spine) से संबंधित बीमारियों का नाम सुनते ही हम सभी परेशान हो जाते हैं। कमर का दर्द, गर्दन का दर्द एवं पीठ का दर्द ये सब अब आम बीमारियां हो गई हैं।

    रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञों का मानना है कि 90 फीसदी व्यक्तियों को कभी न कभी स्पाइन के दर्द से जुझना पड़ता है। स्पाइन हमारे शरीर का आधार होता है। स्पाइन हड्डियों का एक समूह होता है, जिससे शरीर की कई हड्डियां जुड़ी होती हैं। गलत लाइफस्टाइल और गलत तरीके से उठने-बैठने के कारण स्पाइन में परेशानी हो सकती है।

    इन कारणों से स्पाइन को पहुंचता है नुकसान

    1. लगातार एक ही स्थान पर बैठना
    2. बैठने की गलत स्थिति, यानि कंधे और रीढ़ की हड्डी झुका कर बैठना
    3. गर्दन झुकाकर घंटो मोबाईल देखना
    4. कार ड्राईव करते समय बैठने का गलत तरीका
    5. गलत पोजिशन में सोना
    6. असावधानीपूर्वक भारी वजन उठाना
    7. शरीर का वजन सामान्य से ज्यादा बढ़ना
    8. रीढ़ की हड्डी पर जोड़ देने वाला एक ही काम लगातार करना
    9. शरीर में कैल्शियम एवं विटामीन-डी3 की कमी होना

    इन उपायों से स्पाइन को मिलेगी राहत

    1. रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप भी ऑफिस में एक ही जगह पर लगातार 9 घंटे बैठे रहते है तो आपको भी रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत जल्द ही होने वाली है। अगर आप कमर दर्द से छुटकारा पाना चाहते है तो रेगुलर एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। लंबे समय तक बैठने के दौरान बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
    2. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट को भी फॉलो करना होगा। साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखना होगा। ज्यादा वजन रीढ़ की हड्डी पर अनावश्यक शारीरिक तानाव डालता है। जिससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है।
    3. योग आपके रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। योग मांसपेशियों को मजबूत और स्ट्रेच दोनों करता है। इसलिए नियमित योगा करने से आपका स्पाइन खुश रहेगा।
    4. रीढ़ की हड्डी (Spine) के दर्द को कम करने में एक अच्छी मालिश बढ़ा योगदान दे सकती है। पीठ की मालिश आपके हड्डियों को रिलैक्स करने में मदद करती है। कफी-कफी पीठ की मालिश करना अच्छा रहता है।

      (डिसक्लेमर: इस खबर का मकसद सिर्फ़ जानकारी देना है। सेहत से जुड़ी सलाह या जांच के लिए किसी पेशेवर डॉक्टर से संपर्क करें)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...