लंदन में आयोजित डब्लू आर चेस मास्टर 2024 (WR Chess Master) में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद (Pragyanand) ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है।
प्रगनानंद (Pragyanand) ने अपने गुरु और पांच बार के विश्व चैंपियन, विश्वनाथन आनंद को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। प्रगनानंद (Pragyanand) ने वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को क्वार्टर फाइनल में 2-1 के स्कोर से हराया है। भारतीय चेस स्टार प्रगनानंद अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया में चर्चा में बने हुए है। साल 2018 के बाद पहली बार विश्वनाथन आनंद और प्रगनानंद एक दूसरे के आमने-सामने थे।
इस प्रतियोगिता में प्रगनानंद और विश्वनाथन आनंद ने दो मैच खेले और दोनों ही मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहले मैच में विश्वनाथन आनंद ने काले मोहरों के साथ खेलते हुए कई अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश की लेकिन प्रगनानंद ने संयम दिखाते हुए उनके सभी चाल को को बेअसर कर दिया।
वहीं दूसरे मैच में विश्वनाथन आनंद ने रक्षात्मक खेल का सहारा लिया। इसके बाद मुकाबला आर्मागेडन की ओर बढ़ा, जिसमें प्रगनानंद अपने गुरु को अंतिम क्षणों में मात दे दी। आनंद को जीतने के लिए सिर्फ ड्रॉ की आवश्यकता थी, लेकिन युवा प्रतिभा ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। इसी जीत के साथ प्रगनानंद सेमीफाइनल में पहुंच गए।
सेमीफाइनल में प्रगनानंद (Pragyanand) का मुकाबला भारतीय खिलाड़ी अर्जुन इरिगैसी से हुआ। प्रगनानंद सेमीफाइनल में अर्जुन इरिगैसी के सामने हार गए। अर्जुन ने पहले गेम में जीत हासिल की और दूसरे गेम को ड्रॉ करके 1.5-0.5 से जीत दर्ज की। अर्जुन ने सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए पहले गेम में आक्रामकता दिखाई।
मैच के दौरान प्रगनानंद दबाव में नजर आए और अंत में हार मान ली। दूसरे मैच में प्रगनानंद ने जीत के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन अर्जुन ने उनके सभी चालों का जवाब देकर मैच को ड्रॉ करा दिया। इसके साथ ही अर्जुन फाइनल में पहुंच गए है। फाइनल में अर्जुन इरिगैसी का मुकाबला फ्रांस के चेस मास्टर मैक्सिम वैचियर-लाग्रेव से होगा। बता दें कि प्रगनानंद और अर्जुन दोनों भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हाल ही में दोनों खिलाड़ियों ने चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था।


