More
    HomeSportsभारतीय विकेटकीपर Wriddhiman Saha ने किया संन्यास का ऐलान

    भारतीय विकेटकीपर Wriddhiman Saha ने किया संन्यास का ऐलान

    Published on

    spot_img

    भारतीय विकेटकीपर-बैट्समैन Wriddhiman Saha ने रविवार यानी 3 नवंबर को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि यह रणजी ट्रॉफी सीजन उनका अंतिम सीजन होगा। रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच और 9 वनडे मैच खेले हैं। रिद्धिमान साहा ने अपने करियर में तीन शतक सहित 1,353 टेस्ट रन बनाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक शतकों के मामले में धोनी और ऋषभ पंत के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

    Wriddhiman Saha ने 2021 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

    Wriddhiman Saha ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच तीन साल पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज में वृद्धिमान साहा ने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। इसके बावजूद टीम प्रबंधन, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा शामिल ने साहा को टीम से बाहर करने का निर्णय लिया। रिद्धिमान साहा के बदले टीम में ऋषभ पंत को जगह दी गई थी।

    सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

    Wriddhiman Saha ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “क्रिकेट में एक यादगार यात्रा के बाद, यह रणजी सीजन मेरा अंतिम सीजन होगा। मैं अंतिम बार बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। संन्यास से पहले यह मेरा आखिरी रणजी ट्रॉफी होगा। उन्होंने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस सीजन को यादगार बनाने का प्रयास करेंगे।

    IPL भी नहीं खेलेंगे Wriddhiman Saha

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिद्धिमान साहा अगले साल के आईपीएल में भाग नहीं लेंगे। क्योंकि उन्होंने आगामी मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। हालांकि, उन्होंने इस मसले पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। सूत्रों का कहना है कि नीलामी से ठीक पहले एक आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि साहा को गुजरात टाइटंस ने रिटेन नहीं किया है। पिछले तीन सालों से वह गुजरात के लिए खेल रहे थे।

    2007 में किया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू

    रिद्धिमान साहा ने साल 2008 से आईपीएल के हर सीजन में भाग लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), पंजाब किंग्स (PBKS), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेला है। उन्होंने साल 2007 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और 15 वर्षों तक बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...