साल 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों की 21 पारियों में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 1099 रन बना चुके हैं। इस युवा खिलाड़ी ने विराट-रोहित-पंत सबको पीछे छोड़ दिया है। ख़ास बात है कि टेस्ट जैसे कठिन फॉर्मेट में भी यशस्वी ने अपने बल्ले से छाप छोड़ दी है।
Yashasvi Jaiswal: क्रिकेट में भारत का आंगन बहुत रोशन रहा है और रहेगा। हमारे प्रिय खिलाड़ियों को रिटायर होता देखकर जो हताशा की चोट से काले निशान पड़े हैं, आने वाली नस्ल के खिलाड़ी पर मरहम का काम कर रहे हैं।
मिसाल के तौर पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को ही देख लीजिए। पतले-दुबले शांत स्वभाव के खिलाड़ी। लेकिन अपने पे आ जाएं तो क्या एंडरसन और क्या स्टार्क। सबको लाइन हाज़िर कर के रख देते हैं।
इन जनाब ने साल 2024 में भारतीय टीम के किसी भी बल्लेबाज़ से ज़्यादा रन ठोक दिए हैं। यानी रोहित-विराट-पंत-गिल सबसे ज़्यादा।
एक नज़र यशस्वी की बैटिंग पर
अब तक इस साल भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों की 21 पारियों में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 1099 रन बनाए हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में यशस्वी ने पहली पारी में 56 जबकि दूसरी पारी में 10 रनों का योगदान दिया।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने रनों की झड़ी लगा दी थी। इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने रिकॉर्ड 712 रन बनाए थे। जिसमें 2 बार दोहरा शतक का आंकड़ा पार किया था।
ये हैं ‘यशस्वी बालक’ के आंकड़े
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 10 टेस्ट मैचों के अलावा 23 टी-20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल ने 64.35 की एवरेज से 1094 रन बनाए हैं। जबकि T20 फॉर्मेट में यशस्वी जायसवाल के नाम 164.32 की स्ट्राइक रेट और 36.15 की एवरेज से 723 रन बनाए हैं।
बहरहाल, इस साल भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) टॉप पर काबिज है।
रोहित दूसरे तो गिल तीसरे पायदान पर
इस साल भारत की तरफ़ से रन बनाने वालों में जहां यशस्वी 1099 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं तो वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 27 पारियों में 1001 रन बनाकर दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं। जबकि 24 पारियों में शुभमन गिल 940 रन बनाकर शुभमन गिल (Shubhman Gill) तीसरे नम्बर पर हैं।
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में रोहित को यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) को पीछे छोड़ने का मौक़ा होगा, तो वहीं शुभमन के पास रोहित को पीछे छोड़ने का।


