उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। योगी सरकार ने Sambhal हिंसा की न्यायिक जांच के आदेश दिए है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Sambhal हिंसा की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस आयोग में रिटायर्ड जस्टिस डीके अरोड़ा के अलावा रिटायर्ड आईएएस अमित मोहन प्रसाद और पूर्व डीजीपी एके जैन भी शामिल हैं।
Sambhal हिंसा की जांच करेगा आयोग
आयोग इस बात की जांच करेगा कि Sambhal में हुई हिंसा संयोजित साजिश थी या फिर आकस्मिक घटी घटना। इसके अलावा संभल हिंसा में कौन से लोग शामिल है और उन लोगों की क्या भूमिका है, इसकी भी जांच आयोग करेगा। आयोग को दो महीने में अपनी रिपोर्ट योगी सरकार को सौंपनी है। इसके अलावा आयोग ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए भी सरकार को सुझाव देगा।
सुप्रीम कोर्ट में संभल मामले की होगी सुनवाई
आपको बता दें कि आज यानी 29 नवंबर को Sambhal मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के शाही जामा मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में जिला अदालत के 19 नवंबर के आदेश को चुनौती दी गई है। आपको बता दें कि जिला अदालत ने सर्वे का आदेश दिया था।
सर्वे के दौरान ही हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आज जुमे की नमाज है। ऐसे में मस्जिद के आसपास पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है। चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
संभल में तैनात है भारी पुलिस बल
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर गुरुवार को पैदल मार्च किया गया है। साथ ही पीस कमेटी के साथ मीटिंग भी की गई है। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि लोग अपनी-अपनी मस्जिदों में नमाज पढ़ें। आंजनेय सिंह ने कहा कि संभल में पर्याप्त फोर्स है और संवेदनशील जगहों पर फोर्स मौजूद है।
संभल में आज इंटरनेट बंद रहेगा- पुलिस कमिश्नर
आपको बता दें कि संभल में आज इंटरनेट बंद है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि धार्मिक स्थलों को सुरक्षित किया गया है और इंटरनेट पर बैन रहेगा। पुलिस ने अपील की है कि कम से कम संख्या में लोग जामा मस्जिद आएं। बाहर के लोग जामा मस्जिद में न आएं तो अच्छा है। पुलिस ने कहा है जो लोग आएंगे उनके आईडी कार्ड या आधार कार्ड की जांच होगी।


