More
    HomeNationalप्रदेशAAP नेता Sanjay Singh का बड़ा आरोप, बोले- ‘यौन शोषण के आरोपी...

    AAP नेता Sanjay Singh का बड़ा आरोप, बोले- ‘यौन शोषण के आरोपी को बचा रहे हैं LG’

    Published on

    spot_img

    आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने दिल्ली के उपराज्यपाल और स्वास्थ्य सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह (Sanjay Singh) का कहना है कि दिल्ली के एलजी (LG) विनय सक्सेना और स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार यौन शोषण के आरोपी एमएस का बचाव कर रहे हैं।

    महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण के मामले को लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh) ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया है। पीड़ित महिला डॉक्टर ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, लेकिन आरोपी को सजा दिलाने के लिए दिल्ली के एलजी (LG) कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

    संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा, “दिल्ली के एलजी (LG) पीड़ित महिला डॉक्टर की बात को नहीं सुन रहे हैं।” उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला डॉक्टर अपने साथ हो रहे अपराध की कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन आरोपी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    संजय सिंह ने आगे कहा कि महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद आंतरिक जांच कमेटी बनी, लेकिन आरोपी एमएस के खिलाफ जांच करने की जगह पीड़ित डॉक्टर को ही जांच के घेरे में ले लिया गया।

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मांग की है कि आरोपी एमएस का साथ देने वाले स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को बर्खास्त किया जाए, और आरोपी एमएस को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

    आप (AAP) संजय सिंह (Sanjay Singh) ने एलजी (LG) विनय सक्सेना से पूछा कि क्या वे कोलकाता की घटना को दिल्ली में होते देखना चाहते हैं? उन्होंने एलजी (LG) से पूछा कि वे महिला के यौन शोषण के मामले पर खामोश कैसे रह सकते हैं?

    संजय सिंह (Sanjay Singh) के मुताबिक, पीड़ित डॉक्टर ने एमएस के खिलाफ जो सबूत दिए थे, वे सही पाए गए हैं। लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this