More
    HomeNationalAmit Shah बोले- सीएम बनने के दिन में सपने देख रहे उमर...

    Amit Shah बोले- सीएम बनने के दिन में सपने देख रहे उमर अब्दुल्ला

    Published on

    spot_img

    बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। शाह ने अपने भाषणों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा।

    जम्मू-कश्मीर के बानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आजादी के बाद, जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा चुनाव होने जा रहा है, जब यहां न धारा-370 है और न ही अलग झंडा है।

    अमित शाह (Amit Shah) ने कहा- “इन लोगों (कांग्रेस व NC) ने घोषणा की है कि NC, कांग्रेस की सरकार आई, तो धारा-370 को वापस लाएंगे, शंकराचार्य चोटी का नाम बदल देंगे, आतंकवादियों और पत्थरबाजों को छोड़ देंगे।”

    शाह ने कहा- “40 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर को NC और कांग्रेस ने आतंकवाद की भेंट चढ़ा दिया था। मोदी जी की सरकार आई तो आतंकवाद को पाताल में दफन कर दिया।”

    अमित शाह (Amit Shah) ने कहा- “अगर बानी (जम्मू-कश्मीर) में भाजपा के उम्मीदवार जीते तो पूरे भारत में विजय उत्सव मनाया जाएगा, लेकिन अगर उनके विरोधी कांग्रेस व NC के उम्मीदवार जीते तो भारत में नहीं, पाकिस्तान में ​खुशियां मनाई जाएंगी।”

    अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा- “अभी हाल ही में राहुल बाबा ने बयान दिया है कि हम आरक्षण हटा देंगे। मोदी जी ने वाल्मिकी समुदाय, पहाड़ी समुदाय, गुर्जरों, सरहदी जिले वालों को व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण ​दिया। अब ये (राहुल गांधी) कहते हैं कि हम दलितों का आरक्षण हटाएंगे। मगर हम (भाजपा) आरक्षण हटाने नहीं देंगे।”

    शाह ने कहा- “उमर अब्दुल्ला सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। चुनाव के 2 चरण खत्म हो चुके हैं और मैं आपको बता दूं कि लोगों ने कांग्रेस और एनसी को पहले ही नकार दिया है। लोगों को उनके झूठ का पता चल गया है।”

    ‘राहुल कैसे दे सकते हैं राज्य का दर्जा’

    अमित शाह ने कहा- “उमर साहब कहते हैं कि कांग्रेस, NC आई तो जम्मू कश्मीर को स्टेटहुड वापस देंगे। अरे क्यों झूठ बोल रहे हो… मैंने जब धारा-370 हटाने का बिल सदन में रखा था, तभी कहा था कि चुनाव के बाद हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस देंगे।”

    उन्होंने कहा- “राहुल बाबा, आप जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा कैसे वापस दे सकते हो, आप तो विपक्ष में बैठे हो। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा भाजपा दे सकती है। अभी-अभी मोदी जी जम्मू कश्मीर आए थे और वो कह कर गए हैं कि हम जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बना देंगे।”

    नेहरू पर भी साधा निशाना

    अमित शाह (Amit Shah) ने कहा- राहुल बाबा ने अभी-अभी बयान दिया कि जम्मू-कश्मीर में बाहर वाले राज कर रहे हैं, उनका इशारा अपने LG साहब की ओर है। राहुल बाबा, आपको जो लोग भाषण लिखकर देते हैं, वो आपको सच नहीं बताते। जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रपति शासन कांग्रेस के शासनकाल में लगा है।”

    उन्होंने कहा- “मनोज सिन्हा जी तो भारत के हैं। राहुल बाबा, आपकी दादी के पिताजी यानी जवाहर लाल नेहरू जी ने कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। आपको जम्मू और कश्मीर माफ नहीं करेगा। राहुल बाबा, हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसका नारा है- जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है।”

    अमित शाह (Amit Shah) ने जसरोटा और मढ़ में भी जनसभाओं को संबोधित किया। शाह ने इन सभाओं में भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा।

    शाह ने जसरोटा में कहा- “आज मैं यहां आया हूं तब जम्मू-कश्मीर में दो चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में एनसी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। आतंकवाद जाने के कारण जम्मू-कश्मीर में 55 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ है। फारूक साहब, अब वो दिन लद गए, जब 8 हजार वोट मिलने से लोकसभा में जाते थे। अब जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत हो गया है।”

    उन्होंने मढ़ में चुनावी रैली में कहा- “कांग्रेस पार्टी और एनसी वाले कहते हैं कि हम पाकिस्तान से वार्ता करेंगे, वो पाकिस्तान के साथ ILU-ILU करना चाहते हैं। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि हम पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं करेंगे, हम अपने मढ़ वालों के साथ वार्ता करेंगे। जम्मू-कश्मीर में अगर सबसे ज्यादा राष्ट्रपति शासन रहा, तो राहुल बाबा… आपकी दादी और आपके नाना के समय में रहा है, कांग्रेस के शासन में रहा है।”

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...