हरियाणा चुनावों के बाद कांग्रेस (Congress) चौतरफा घिरी गई है। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में साझेदारी करने वाले राजनीतिक दल कांग्रेस (Congress) पर हमलावर हैं। इसी बीच एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने भी कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया है।
एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी (Owaisi) ने हरियाणा चुनावों का जिक्र किया। ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ा, फिर बीजेपी और नरेंद्र मोदी चुनाव कैसे जीत गए। ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि अगर बीजेपी और मोदी को हराना है, तो सभी दलों को एक साथ चलना होगा।
ओवैसी (Owaisi) ने ‘बी टीम’ वाले मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि कई लोग उनकी पार्टी को बीजेपी की ‘बी टीम’ भी कहते हैं। ओवैसी (Owaisi) ने सवाल उठाया कि जब उनकी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव नहीं लड़ा, तो बीजेपी कैसे जीत गई। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उनकी पार्टी ने तय किया कि वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।
एआईएमआईएम (AIMIM) के चीफ ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के चुनावों का तमाशा बाहर से बैठकर देखा। ओवैसी (Owaisi) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी को नसीहत देते हुए कहा, ‘देश की पुरानी पार्टी को यह समझना होगा कि अगर मोदी को हराना है, तो सबको साथ लेकर चलना होगा।’
हरियाणा चुनावों की बात करें, तो बीजेपी (BJP) ने वहां हैट्रिक लगाई। बीजेपी ने 90 में से 48 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि कांग्रेस (Congress) को 37 सीटें मिली थीं। जिस तरह ओवैसी (Owaisi) ने कांग्रेस (Congress) को नसीहत दी है, उसी तरह इंडिया गठबंधन की कई पार्टियां कांग्रेस (Congress) को समझा चुकी हैं।
गठबंधन की पार्टियों का कहना है कि बिना सामंजस्य के पीएम मोदी और बीजेपी (BJP) को हराना मुश्किल होगा। आम आदमी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), और आरजेडी की तरफ से साफ संदेश दिया गया है कि बीजेपी को हराने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों को सम्मान देना होगा।


