More
    HomeCrimeBengaluru में 29 साल की महिला के किए 30 से ज्यादा टुकड़े,...

    Bengaluru में 29 साल की महिला के किए 30 से ज्यादा टुकड़े, फ्रिज में रखा बॉडी पार्ट

    Published on

    spot_img

    दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर बेंगलुरु (Bengaluru) में भी एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बेंगलुरु (Bengaluru) के मल्लेश्वरम इलाके में एक 29 वर्षीय महिला की हत्या की गई। इसके बाद उसकी लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया गया।

    शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्रिज खोलकर देखा तो उसमें शव के टुकड़े पड़े हुए थे।

    मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला की पहचान हेमंत दास की पत्नी महालक्ष्मी के रूप में हुई है।

    झारखंड की रहने वाली यह महिला अपने पति और बच्चे से अलग रह रही थी।

    Bengaluru पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि महिला का घर कई दिनों से बंद है और उसके घर से बदबू आ रही है।

    इसके बाद पुलिस महिला के घर पर पहुंचकर जांच की तब उनको पता चला कि महिला की हत्या हो गई है।

    पुलिस ने घर में रखे हुए फ्रिज से महिला के शव के 30 से भी अधिक टुकड़े बरामद किए।

    पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी और जब शव सड़ने लगा तब उसमें से बदबू आने लगी होगी।

    इस घटना को लेकर बेंगलुरु (Bengaluru) के एडिशनल पुलिस कमीश्नर सतीश कुमार ने बताया कि यह घटना इलाके में स्थित घर की पहली मंजिल पर हुई है।

    पुलिस ने 4 से 5 दिन पहले इस घटना के होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड एक टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।

    इससे पहले दिल्ली में भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसमे श्रद्धा वॉलकर नाम की एक महिला की हत्या उसके प्रेमी आफताब पूनावाला ने कर दी थी। आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वालकर का गला घोंट कर मारा और उसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this