कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की वजह से सिद्धारमैया विवादों में आ गए हैं।
वीडियो में देखा जा सकत है कि एक कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा झंडा लिए सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) के पांव में झुकता है और उनके जूते उतारता है। ये उस वक्त की बात है जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री ‘गांधी जयंती’ के उपलक्ष्य पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है। बीजेपी ने कहा है कि सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) को सिर्फ अपनी कुर्सी की फिक्र है, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है।
बीजेपी नेता तुल्ला वीरेंद्र गौड़ (Tulla Veerender Goud) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है कि कांग्रेस में गुलामी की संस्कृति इतनी गहरी है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को सीएम सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) के जूते के फीते हटाते देखा गया। जबकि हमारा राष्ट्रीय ध्वज अपमानजनक तरीके से जमीन को छू रहा था। उन्होंने आगे लिखा कि तिरंगे का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में हैं।
तेलंगाना के बीजेपी नेता शांति कुमार (Shanthi kumar) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा है, घोटाले में लिप्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का अहंकार देखिए, उन्हें अपने जूते उतारने के लिए किसी की जरूरत है! इसके आगे उन्होंने लिखा कि अंग्रेजों ने भारतीयों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया और अब उनके द्वारा स्थापित पार्टी इस अपमान को जारी रख रही है, कार्यकर्ताओं के साथ गुलामों जैसा व्यवहार कर रही है!


