कंगना रनौत की फिल्म ‘Emergency’ को 6 सितंबर को रिलीज होना था। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला पाया तो रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। ‘Emergency’ फिल्म को लेकर ताजा अपडेट ये है कि फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन नें 3 कट और 10 सीन को बदलने के साथ फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट देने का फैसला लिया है।
सेंसर बोर्ड की बात को मानते हुए ‘Emergency‘ के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म प्राइवेट लिमिटेड ने 10 में से 9 सुझावों पर सहमति जताई है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म के मेकर्स को सुझाव दिया गया है कि वो नवजात बच्चे और महिलाओं के सिर धड़ से अलग करने वाले सीन को या तो हटा दें या उसे रिप्लेस करें। इसी तरह दो और सीन हैं जिन्हें बदले की बात कही गई है। ये दो सीन कौन से हैं इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
सेंसर बोर्ड ने ‘Emergency‘ के मेकर्स से विवादित बयानों के सोर्स की मांग की है। फिल्म में दिखाए गए रिसर्च रिफ्रेंस और डेटा के लिए फैक्चुअल सोर्स के बारे में बताने को कहा गया है। इसमें बांग्लादेशी शरणार्थियों की जानकारी, अदालती फैसलों की डिटेल और ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ के आर्काइवल फुटेज के इस्तेमाल किए जाने की इजाजत शामिल है।


