More
    HomeCrimeHIBOX APP घोटाले में रिया चक्रवर्ती को समन, जानिए क्या है पूरा...

    HIBOX APP घोटाले में रिया चक्रवर्ती को समन, जानिए क्या है पूरा मामला?

    Published on

    spot_img

    हाइबॉक्स ऐप (HIBOX APP) घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने समन भेजा है। इस घोटाले का मास्टरमाइंड दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं। अब पुलिस उन लोगों को पूछताछ के लिए बुला रही है, जिन्होंने इस ऐप को प्रमोट किया था।

    हाइबॉक्स ऐप (HIBOX APP) के जरिए फर्जीवाड़े करने वाला सिवाराम दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की गिरफ्त में है। हाइबॉक्स ऐप को प्रमोट कराने के लिए कंपनी ने नामी चेहरों का इस्तेमाल किया था। इनमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), यूट्यूबर एल्विश यादव, और कॉमेडियन भारती सिंह का नाम है।

    इनके अलावा कई और सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर हैं जिन्होंने हाइबॉक्स ऐप का प्रचार किया था। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल हाइबॉक्स ऐप का प्रचार करने वाले सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुला रही है।

    रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव और दूसरे सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने लोगों को हाइबॉक्स ऐप (HIBOX APP) में निवेश करने के मोटिवेट किया था। ऐप बनाने वाली कंपनी का कहना था कि हाइबॉक्स में निवेश करके रोजाना का ब्याज कमाया जा सकता है।

    बताया गया है कि कंपनी ने करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की है। ये फर्जीवाड़ा करीब 500 करोड़ रुपए का है।

    रिया चक्रवर्ती को समन भेज कर 9 अक्टूबर को साइबर सेल IFSO के दफ्तर में बुलाया गया है। इस घोटाले में यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ चार इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस भेजा जा चुका है।

    हाइबॉक्स ऐप (HIBOX APP) को एक इन्वेटमेंट ऐप के तौर पर प्रमोट किया गया था। कंपनी का दावा था कि निवेशकों को निवेश की गई राशि पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में लोगों को रिटर्न मिला. लेकिन जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

    जिसके बाक मामला दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के पास गया। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चार बैंक खातों को सीज कर दिया है। इस मामले में हाइबॉक्स ऐप ने 9 अगस्त को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा है कि उनकी ऐप से पैसों की निकासी शुरू हो चुकी है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...