बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 43 अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें भोजपुर और रोहतास समेत 10 जिलों के डीएम (DM) बदले गए हैं।
राज्य सरकार ने शनिवार रात (7 सितंबर) बड़े पैमाने पर IAS अफसरों के तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया। बिहार प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को भी नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।
2010 बैच के IAS राजकुमार को भोजपुर के डीएम पद से स्थानांतरित करते हुए कम्फेड (बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। रोहतास के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त का दायित्व सौंप गया है। नवीन कुमार 2011 बैच के आईएएस हैं।
शिवहर के डीएम पंकज कुमार (2010 बैच IAS) को निदेशक, प्राथमिक शिक्षा बनाया गया है जबकि जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार को निदेशक चकबंदी बनाया गया है। निदेशक मध्याह्न भोजन, मिथिलेश मिश्र (2011 बैच) को लखीसराय के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अररिया की डीएम इनायत खान को निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया है जबकि समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है।
नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर तैनात उदिता सिंह को रोहतास का डीएम बनाया गया। 2014 बैच की आईएएस अफसर उदिता सिंह जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शिनी को निदेशक भू-अभिलेख एवं परिमाप बनाया गया है।
किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला (2015 बैच) को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है, वहीं निदेशक मत्स्य पशु एवं मत्स्य संसाधन तरनजोत सिंह को मधेपुरा का डीएम बनाया गया है। पटना के डीडीसी तनय सुल्तानिया को भोजपुर का डीएम बनाया गया है।
राज्य परिवहन आयुक्त विशाल राज किशनगंज के नए जिलाधिकारी होंगे जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आरिफ हसन को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। उद्योग विभाग में निदेशक हस्तकरघा, विवेक रंजन मैत्रेय को शिवहर का डीएम बनाया गया है।
दरभंगा के नगर आयुक्त कुमार गौरव को अरवल का डीएम बनाया गया है, वहीं बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक अनिल कुमार को अररिया का डीएम बनाया गया है। गया की नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा को जमुई का डीएम बनाया गया है। मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ पटना के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं।
2018 बैच के आईएएस वैभव श्रीवास्तव को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है। वैभव श्रीवास्तव अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। वैभव श्रीवास्तव के पास अगले आदेश तक बिहार संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. जितेंद्र गुप्ता को संयुक्त सचिव बिहार राज्य योजना पर्षद बनाया गया है।
मो. नैयर इकबाल को विशेष सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है। 2010 बैच के आईएएस इससे पहले निदेशक, खान के पद पर तैनात हैं। नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उन्हें निदेशक मध्याह्न भोजन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पंचायती राज विभाग के उप निदेशक डा. विद्यानंद सिंह को निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी बनाया गया है जबकि पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संजय कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया। कटिहार के नगर आयुक्त कुमार मंगलम को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया गया है।
शिवहर के उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा को प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बनाया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय कुमार झा को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बनाया गया है। शेखर आनंद को निदेशक तकनीकी विकास बनाया गया है।
पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे आशुतोष द्विवेदी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विनोद दूहन को निदेशक खान एवं भूतत्व बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अभिषेक रंजन को निदेशक मत्स्य एवं पशु संसाधन बनाया गया।
निखिल धनराज निप्मणीकर को निदेशक हस्तकरघा बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को निदेशक कृषि बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं साहिला को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। प्रतिमा रानी को परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसायटी बनाया गया है।
कुमार अनुराग को नगर आयुक्त गया बनाया गया है। गुंजन सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। नगर विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित किया गया है। अरवल की डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा को निदेशक नि:सक्तता बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय को पटना सिटी अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। तकनीकी सेवा आयोग में उप सचिव के रूप में पदस्थापित राकेश कुमार को नगर आयुक्त दरभंगा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव संतोष कुमार को नगर आयुक्त कटिहार बनाया गया है।


