More
    HomeNationalप्रदेशKrishi Karj Mafi Yojana: हेमंत सोरेन सरकार ने कम किया किसानों का...

    Krishi Karj Mafi Yojana: हेमंत सोरेन सरकार ने कम किया किसानों का बोझ, 2 लाख तक के ऋण हुए माफ

    Published on

    spot_img

    झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक हैं कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana)। इस योजना के तहत सरकार किसानों की मदद के लिए उनके कर्ज को माफ कर रही है।

    झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार किसानों के जीवन स्तर को अच्छा करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में किसानों पर चढ़े 2 लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किया जाएगा।

    हेमंत सरकार की तरफ से चलाई गई कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana) से किसानों में काफी उत्साह है। इस योजना से किसानों को सरकार के करीब ला दिया है।

    बता दें कि पहले झारखंड सरकार की तरफ से किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया जा रहा था। जिसे बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया है।

    राज्य कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक 4.73 लाख किसानों का 1,900.35 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। कर्ज माफी योजना के तहत किसानों के पुराने कर्ज को माफ करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana) के तहत 50 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक का बकाया ऋण माफ किया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करने पर पात्र किसानों को लाभ मिलेगा।

    • कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana) का लाभ रैयत और गैर रैयत दोनों तरह के किसानों को मिलेगा। (रैयत किसान वो होते हैं जो अपनी भूमि पर खेती करते हैं। वहीं गैर रैयत किसान वो हैं जो रैयतों की भूमि पर खेती करते हैं।)
    • योजना का लाभ लेने के लिए राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
    • योजना का लाभ लेने के लिए किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य कर्ज माफी के लिए पात्र होगा।
    • आवेदक अल्पावधि फसल ऋणधारक होना चाहिए।
    • दिवंगत ऋणधारक का परिवार कर्ज माफी योजना का पात्र होगा।
    • यह योजना सभी फसल ऋण धारक के लिए स्वैच्छिक होगी।

    कृषि ऋण माफी योजना (Krishi Karj Mafi Yojana) के लिए आवेदन करते वक्त कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होंगे। इनमें आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड, किसान का मूल निवास प्रमाण पत्र, किसान का राशन कार्ड, किसान का क्रेडिट कार्ड, किसान का मानक फसल का ऋण खाता, किसान का आधार कार्ड उसके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

    कृषि ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पत्र किसान झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के आधिकारिक पोर्टल https://jkrmy.jharkhand.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...