More
    HomeNationalNitin Gadkari बोले- ‘बीजेपी की फसल में कीड़े लग गए, छिड़कना होगा...

    Nitin Gadkari बोले- ‘बीजेपी की फसल में कीड़े लग गए, छिड़कना होगा कीटनाशक’

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का प्रचार जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का एक बयान चर्चा में आ गया है।

    नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि जब फसल बढ़ती है तो उसमें कीड़े भी लगते हैं। गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि बीजेपी की फसल काफी बढ़ गई है। इस फसल में अच्छे अनाज के साथ कुछ बीमारियां भी हैं, जिन पर कीटनाशक का छिड़काव करना होगा।

    नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बीजेपी के साथ नए-नए लोग जुड़ रहे हैं। गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना पार्टी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए पार्टी काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी एक हजार कार्यकर्ताओं में एक कार्यकर्ता कुछ कह देता है, जिससे हजार कार्यकर्ताओं के प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं। दरअसल, गडकरी ने बीजेपी के साथ आए नए लोगों को लेकर चिंता जताई है।

    नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

    नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सरकार के धर्मनिरपेक्ष होने पर भी जोर दिया। गडकरी ने कहा कि सरकार को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है, लेकिन सरकार और प्रशासन को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए।

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि पार्टी को स्थानीय नेतृत्व की क्षमता पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनावों में उनकी भूमिका नहीं है, लेकिन जब पार्टी को उनकी जरूरत महसूस होगी, तो वे आगे आएंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this