More
    HomeSportsParalympics 2024: सचिन ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

    Paralympics 2024: सचिन ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम ने दी बधाई

    Published on

    spot_img

    पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों (Paris Paralympics 2024) में भारत के सचिन खिलारी (Sachin Khilari) ने गोला फेंक (Shotput) F46 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है। बुधवार को खेले गए मेन्स शॉट पुट (F46) प्रतियोगिता में कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट (Greg Stewart) ने गोल्ड मेडल जीता जबकि क्रोएशिया के लुका बाकोविक (Luka Baković) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

    पेरिस पैरालंपिक्स में पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में ग्रेग स्टीवर्ट 16.38 मीटर गोला फेंककर पहले स्थान पर रहे। सचिन खिलारी ने 16.32 मीटर तो बाकोविक ने 16.27 मीटर गोला फेंका।

    36 वर्षीय सचिन के मेडल जीतने के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 21 हो गई है। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार 20 पदकों का आंकड़ा पार किया है। इनमें तीन गोल्ड, आठ सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत ने टोक्यो 2020 में कुल 19 पदक ही जीते थे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर सचिन खिलारी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा- “सचिन खिलारी को पैरालिंपिक 2024 में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए बधाई! शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुरुषों की शॉटपुट F46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत को उन पर गर्व है। #Cheer4Bharat ”

    इससे पहले तेलंगाना की दीप्ति जीवनजी (Deepthi Jeevanji) ने मंगलवार को पेरिस पैरालंपिक की एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता था। यह भारत के खाते में 16 वां मेडल था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this