More
    HomeCrimeSalman Khan के पिता को दी धमकी! लिया गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का...

    Salman Khan के पिता को दी धमकी! लिया गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का नाम

    Published on

    spot_img

    सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान को धमकी दी गई है। 18 सितंबर की सुबह सलीम खान मॉर्निग वॉक पर निकले थे। तभी स्कूटी उनके पास से गुजरती है। स्कूटी एक आदमी चला रहा था और उसके पीछे बुर्का पहन कर महिला बैठी थी। जैसे ही वो लोग सलीम खान के पास से गुजरते हैं, तो स्कूटी को धीरे करते हैं और सलीम खान से कहते हैं ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूँ क्या?’

    सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान को धमकी मिलने के तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया जाता है। पुलिस घटना वाली जगह के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालती है तो स्कूटी का नंबर पता लगता है। स्कूटी का नंबर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू करती है।

    इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इतना तय है कि सलीम खान के सामने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का नाम जानबूझकर लिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और आरोपियों के बीच संबंध हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

    इससे पहले अप्रैल में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने ली थी और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36