More
    HomeSportsपेरिस Paralympics में भारत ने रचा इतिहास, पिछले कई रिकॉर्ड भी टूटे!

    पेरिस Paralympics में भारत ने रचा इतिहास, पिछले कई रिकॉर्ड भी टूटे!

    Published on

    spot_img

    पेरिस पैरालंपिक (Paralympics) 2024 में रविवार यानी 8 सितंबर को भारत का सफर खत्म हो गया। पूजा ओझा भारत की तरफ से आखिरी एथलीट रहीं, जो महिला कैना स्प्रिंट 200 मीटर फाइनल रेस के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं।

    भारत ने कुल 29 पदकों के साथ पेरिस पैरालंपिक (Paralympics) में अपना सफर खत्म किया। भारत ने कुल 29 मेडल में 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। 220 पदकों के साथ चीन पहले स्थान पर रहा। ब्रिटेन (124) दूसरे और अमेरिका (105) तीसरे स्थान पर रहा।

    पैरालंपिक (Paralympics) गेम्स में अब तक भारत का यह सबसे शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत इस बार 18वें पायदान पर रहा और मेडल टैली में स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

    पेरिस पैरालंपिक (Paralympics) में भारत ने अपने पिछले कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त किए हैं। पैरालंपिक गेम्स में इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो में रहा था। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उस वक्त 19 पदकों के साथ भारत ने मेडल टैली में 24वां स्थान हासिल किया था।

    पेरिस पैरालंपिक (Paralympics) में भारत को पदक जिताने वाले एथलीट

    Gold Medal:-
    अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

    नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)

    सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)

    हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन

    प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेंस हाई जंप (T44)

    नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)

    Silver Medal:-
    मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

    निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

    योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

    थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)

    सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेंस सिगंल्स (SL4)

    शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)

    अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)

    सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस शॉट पुट (F46)

    सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)

    धर्मबीर (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेंस क्लब थ्रो (F51)

    प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)

    Bronze Medal:-
    मोना अग्रवाल (शूटिंग)- कांस्य पदक, महिला 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

    प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 100 मीटर रेस (T35)

    रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

    प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 200 मीटर रेस (T35)

    मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला सिंगल्स (SU5)

    शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन

    नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल,महिलासिंगल्स (SH6)

    दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, महिला 400m (T20)

    मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- कांस्य पदक, मेंस हाई जंप (T63)

    कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)

    होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) – ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)

    सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...